• October 1, 2026 10:04 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दिन दहाड़े स्कॉर्पियो सवार पर फायरिंग का आरोपित कट्‌टा-कारतूस संग धराया…

ByReporter Pranay Raj

Oct 1, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

रहुई थाना पुलिस ने एसएच-78 पर भंडारी मोड़ के पास स्कॉर्पियो सवार पर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी भंडारी गांव निवासी 22 वर्षीय गौतम कुमार है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कट्टा, एक कारतूस और एक आईफोन बरामद किया है। बदमाश को बिहारशरीफ के कागजी मोहल्ला से पकड़ा गया।

थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि 28 सितंबर को चुरामन बिगहा निवासी प्रेमजीत कुमार उर्फ प्रेम गोप अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो से राजाकुआं संत बाबा महोत्सव में जा रहे थे। भंडारी मोड़ के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी, जिसमें शीशा चुभने से प्रेमजीत मामूली रूप से घायल हो गया था। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने गौतम को बिहार कागजी मोहल्ला से गिरफ्तार किया। उसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। रहुई थाने में 2022 में मारपीट, लूट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। कार्रवाई में डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।