राज की रिपोर्ट –
लहेरी थाना अंतर्गत मेहरपर मोहल्ले में निर्माणाधीन देवी मंदिर के पास रविवार की शाम से जमीन से आग की लपटें निकल रही है। जिससे लोगों में हड़कंप मचा है। आशंका है कि जमीन के नीचे बिछी गैस पाइपलाइन लीक हो गई है।
लोगों ने बताया कि दो-तीन दिनों से इलाके में गैस जैसी गंध आ रही थी। रविवार शाम कचरा जलाने के दौरान निकली चिंगारी से जमीन के पास आग भड़क उठी, जो सोमवार सुबह तक नहीं बुझी। इसके बाद लोगों ने प्रशासन को सूचना दी।
अग्निशमन पदाधिकारी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि गैस पाइपलाइन से रिसाव की आशंका है। टीम एहतियातन मौके पर नजर बनाए है। संबंधित कंपनी को घटना की सूचना दे दी गई है। गैस रिसाव जल्द रोकना आवश्यक है।

