• September 20, 2026 10:42 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – टाउन हॉल में 26 को चर्चित कवियों का लगेगा जमाबड़ा …..

ByReporter Pranay Raj

Sep 20, 2026

राज की रिपोर्ट – 

नवोत्साह साहित्य संगम की ओर से 26 सितंबर को टाउन हॉल में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। इसमें नामी गिरामी कवि शिरकत करेंगे। रामचंद्रपुर में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष उत्पल भारद्वाज ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बिहार की साहित्यिक परंपरा को मजबूत करना, नए और उभरते कवियों को मंच देना तथा युवाओं को साहित्य सृजन से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने के साथ युवाओं में रचनात्मक सोच विकसित करने का माध्यम है। दिसंबर में नवादा में बड़े साहित्यिक समागम की योजना है, जिसमें देशभर से 250 से अधिक कवियों का जुटान होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार पांडेय ने कहा कि संस्था, कवि सम्मेलनों के साथ स्कूली बच्चों और युवाओं को भी साहित्य से जोड़ने का प्रयास करेगी। वर्ष 2027 तक बिहार के सभी जिलों में जिला इकाइयां बनायी जाएंगी। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रणय कुमार ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम में दमदार बनारसी, डॉ. शिखा दीप्ति, ज्ञानेंद्र शुक्ला, डॉ. पंकज झा, ओंकार कश्यप, नीना बंधन, सागर आनंद, गौतम सरगम, शंकर भगवान साकेत, ध्रुव, सोनिया अनंत समेत कई नामचीन कवि शामिल होंगे। मौके पर चंदन पांडेय, रामाधीन प्रसाद, संजीव कुमार पाठक, गौतम कुमार निराला, धर्मवीर कुमार, श्याम सुंदर कुमार व सुनील कुमार मौजूद थे।