राज की रिपोर्ट –
साइबर थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपित शहर के धनेश्वरघाट स्थित चाय-चुस्की दुकान से पकड़े गए, जबकि एक को रहुई थाना क्षेत्र से धर दबोचा गया।पहली कार्रवाई शहर के धनेश्वरघाट स्थित चाय-चुस्की दुकान पर की गई। यहां से पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, जो साइबर फ्रॉड गिरोह को फर्जी बैंक खाते बेचते थे।
गिरफ्तार आरोपितों में सरमेरा थाना क्षेत्र के अहियापुर मुसहरी गांव निवासी अभय कुमार और परवलपुर थाना क्षेत्र के बंगपुर निवासी सोनू कुमार शामिल हैं। तलाशी में उनके पास से 4 मोबाइल, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड बरामद हुए।इसी तरह दूसरी कार्रवाई में टीम ने रहुई थाना क्षेत्र के भेंडा गांव में छापेमारी कर स्व. सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र धर्मपाल कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से चार मोबाइल और 28 पेज का ऑर्डर शीट बरामद हुआ। वह खुद को बजाज फाइनेंस का एजेंट बताकर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करता था।
साइबर डीएसपी ऋषभ आनंद ने बताया कि पूछताछ के बाद तीनों आरोपितों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है। छापेमारी टीम में दारोगा अबू तालिब अंसारी, तौकीर खान, शैलेश कुमार झा, आरक्षी पुनेश कुमार, ऋतुराज और चंदन कुमार शामिल थे।

