• September 13, 2026 10:15 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घर में दूसरी बार चोरी, पुलिस की सक्रियता पर सवाल …

ByReporter Pranay Raj

Sep 13, 2026

राज की रिपोर्ट – 

रहुई थाना क्षेत्र के गंजपर गांव में चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह घर की मालकिन प्रतिमा कुमारी जब गांव पहुंचीं तो चोरी का खुलासा हुआ।

महिला प्रतिमा कुमारी ने बताया कि डेढ़ साल के अंदर उनके घर में यह दूसरी बार चोरी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पीड़िता ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य बाहर रहते हैं। कुछ दिल्ली में तो कुछ बिहारशरीफ में रहते हैं। इस कारण घर में अक्सर ताला लगा रहता है। चार-पांच दिन पहले वे किसी काम से घर आई थीं, तब तक सब कुछ ठीक था।

रविवार सुबह वे सफाई करने के लिए घर आईं। मुख्य द्वार का ताला खोलकर अंदर गईं तो होश उड़ गए। अंदर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर चोरों ने कीमती सामान चुरा लिया। दो महीने पहले परिवार में शादी हुई थी। शादी में मिले कांसा-पीतल के बर्तन, सोने-चांदी के जेवरात और 25 हजार रुपये नकद गायब थे। पीड़िता का कहना है कि जब-जब घर में शादी होती है, तब-तब चोरी हो जाती है। थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।