राहुल रंजन की रिपोर्ट
चंडी थाना अंतर्गत अकैड़ गांव में सोमवार रात हथियार से लैस बदमाशों ने महिला सरपंच के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने शौच जाने के लिए घर से बाहर निकली महिला सरपंच खुशबू कुमारी की कनपटी में पिस्टल सटा उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद घर से 10 हजार नगदी और जेवर लूट लिया। घटना के समय महिला अपनी बेटी के साथ घर में थीं, उनके पति घर में नहीं थे।
पति रवीश कुमार ने बताया कि घर के समीप गौशाला के पास शौचालय बना हुआ है। रात करीब 12 बजे पत्नी शौचालय जाने के लिए घर से बाहर निकली थीं। उसी दौरान पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें हथियार के बल पर पत्नी को बंधक बनाकर घर में डकैती किया।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि घटना पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

