• August 1, 2026 10:39 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आकाश से गिरे काल ने धान रोपनी कर रही युवती को लीला…

ByReporter Pranay Raj

Aug 1, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

सरमेरा थाना क्षेत्र के पेंदी गांव में शनिवार की शाम ठनका की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका सरोवर राम की पुत्री सानवी कुमारी है। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

परिजनों के अनुसार सानवी शनिवार शाम खेत में धान रोपनी का काम कर रही थी। इसी बीच अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान खेत के समीप ही ठनका गिरा। ठनका की चपेट में आने से सानवी गंभीर रूप से झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय खेत में मौजूद अन्य मजदूरों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
ग्रामीणों ने बताया कि सानवी परिवार की मेहनती बेटी थी और खेती-बाड़ी में हाथ बंटाती थी। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन की चीत्कार गांव में गूंज रही है।

सूचना मिलने पर सरमेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।