• July 12, 2026 10:16 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घर में घुसकर अधेड़ की गोली मारकर हत्या….

ByReporter Pranay Raj

Jul 12, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट –

छबिलापुर थाना क्षेत्र के केसरी बिगहा गांव में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही छबिलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक साजो गोप के 45 वर्षीय पुत्र छोटी यादव हैं।

मृतक के भाई सुनील यादव ने बताया कि गांव में साल 2019 से चुनावी रंजिश और वर्चस्व को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के कारण हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। उकुछ वर्ष पहले उनके भतीजे रवि कुमार की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। परिजनों ने इस घटना को पुरानी दुश्मनी से जोड़ते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि घर के अंदर सो रहे अधेड़ की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम बुलाई गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कांड का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।