राहुल रंजन की रिपोर्ट
करायपरसुराय थाना क्षेत्र के सांध गांव में भैंस चोरी के नामजद आरोपित को गोली मार दी गई। गोली युवक के बाएं पैर में लगी। घटना हुडाड़ी खंधा में शनिवार की सुबह हुई। जख्मी सांध निवासी रविंद्र कुमार उर्फ टल्लू को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
घटना के संबंध में बताया गया कि करीब एक माह पहले लाला पासवान की भैंस चोरी हो गई थी, जिसमें रविंद्र नामजद था। शनिवार सुबह रविंद्र खेत में मोटर देखने गया था। तभी लाला पासवान से भैंस लौटाने को लेकर विवाद हुआ और लाला ने गोली मार दी। इसके बाद आरोपित फरार हो गया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार पासवान ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

