राहुल रंजन की रिपोर्ट –
एक कहावत है। ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती है। जो जैसा करता है, उसे वैसा ही फल मिलता है। इसी तरह का मामला अस्थावां में सामने आया है। सात साल पहले महिला पति को छोड़कर देवर से शादी रचा ली थी। अब नौकरी लगने पर देवर दूसरी युवती से शादी रचाने की तैयारी कर रहा है। पीड़िता ने एसपी कार्यालय में आवेदन जमा कर न्याय की गुहार लगाई है।
अस्थावां थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने आवेदन में बताया कि विवाह के बाद देवर का घर पर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। इसके बाद उसने अपने पति का साथ छोड़ दिया और करीब सात वर्ष पहले देवर के साथ मंदिर में शादी कर ली। तब से दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे।
महिला का आरोप है कि युवक की नौकरी कटिहार में लगने के बाद उसका व्यवहार बदल गया। अब वह उसे अपने साथ रखने से इनकार कर रहा है और घर से निकालने की कोशिश कर रहा है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि युवक ने दूसरी युवती से विवाह तय कर लिया है। उसकी रिंग सेरेमनी हो चुकी है और जल्द शादी की तैयारी चल रही है।

