• June 13, 2026 10:50 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हैरत : तीन बच्चों की मां ने पति के सामने प्रेमी से रचाई शादी

ByReporter Pranay Raj

Jun 13, 2026

राज की रिपोर्ट 

खुदागंज थाना अंतर्गत् कटवा रसलपुर गांव में शुक्रवार की रात युवक, प्रेमिका के साथ पकड़ा गया। जिसके बाद पुलिस दोनों को थाना ले गई। प्रेमिका तीन बच्चों की मां थीं। अगले दिन शनिवार को पति ने पत्नी की शांदी उसके प्रेमी से करा दी।

बताया जा रहा है कि रात में पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। दोनों आपतिजनक हालत में थे। सूचना पाकर पहुंची खुदागंज थाना की पुलिस दोनों को थाना ले गई। इसके बाद प्रेमी के पिता व विवाहिता के पति को थाना बुलाया गया। जहां विवाहिता ने प्रेमी संग रहने की बात कही।

अगले दिन पति ने एक मंदिर में पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। शादी के समय विवाहिता के तीनों बच्चे भी मौजूद थे। दूसरी शादी के बाद विवाहिता अपने बच्चों को छोड़कर नए पति के साथ लुूधियाना चली गई। अंतरजातीय विवाह की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।