• July 11, 2026 11:31 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फ्लैग मार्च: अमन के माहौल मनेगी बकरीद…

ByReporter Pranay Raj

May 26, 2026

राज की रिपोर्ट 

बकरीद पर्व के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च की शुरुआत श्रम कल्याण केंद्र मैदान से हुई। इसका नेतृत्व सदर एसडीओ किसलय श्रीवास्तव और सदर डीएसपी-1 संकेत कुमार ने किया। उन्होंने लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, इंस्पेक्टर, विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष और पुलिस बल के जवान शामिल रहे। मार्च शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान अस्पताल चौक, भरावपर, पुलपर, बैगनाबाद, कटरा पर सहित कई मोहल्लों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई :
एसडीओ किशन श्रीवास्तव ने कहा कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की।
डीएसपी संकेत कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मौके पर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक , रंजीत कुमार रजक , मुकेश कुमार मुकेश मौजूद थे ।