• May 16, 2026 10:09 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – तंज कसने पर बदमाश ने रॉड से पीटकर कर दी युवक की हत्या…

ByReporter Pranay Raj

May 16, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

रहुई थाना अंतर्गत पुनहा गांव में शुक्रवार की रात गृहप्रवेश के भोज से लौट रहे दो युवकों में विवाद हो गया। जिसके बाद एक पक्ष के बदमाश ने घर में घुसकर रॉड से पीटकर युवक की हत्या कर दी। भोज में ज्यादा पुड़ी खाने के तंज कसने पर वारदात को अंजाम दिया गया। मारपीट में परिवार के चार अन्य सदस्य जख्मी हुए।

मृतक अनिल चौधरी का 25 वर्षीय पुत्र रवि कुमार है। जख्मी सगा भाई सन्नी कुमार को बेहतर इलाज के लिए विम्स रेफर कर दिया गया। जख्मी मां गौरी देवी, बहन काजल कुमारी और चाचा दामोदर चौधरी सदर अस्पताल में इलाजरत हैं। मृतक के पिता ने 14 बदमाशों को आरोपित कर केस कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपित वाल्मिकी चौधरी समेत 13 को गिरफ्तार कर लिया। एक फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

कौन-कौन हुआ गिरफ्तार

2.बाल्मीकि चौधरी पे० धनुषधारी चौधरी 2. जयराम चौधरी पे० धनुषधारी चौधरी 3. बजरंगी कुमार पे० श्रवन चौधरी 4. राजा कुमार पे० महावीर चौधरी 5. शत्रुध्न कुमार पे० श्रवण चौधरी 6. गणेश कुमार पे० भोला चौधरी 7. सौदागर चौधरी पे० श्रवण चौधरी 8. भोला चौधरी पे० जयमंगल चौधरी 9. श्रवण चौधरी पे० जयमंगल चौधरी 10. जीतू कुमार पे० अखिलेश चौधरी 11. उर्मिला देवी पति श्रवण चौधरी 12. कारी देवी पति अखिलेश चौधरी 13. चिंता देवी पति जयराम चौधरी।

फरार की तलाश तेज

थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि मामूली विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मृतक के पिता ने 14 को नामजद कर केस कराया। 13 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक फरार की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।