राहुल रंजन की रिपोर्ट
राजगीर थाना क्षेत्र के नुन्ही गांव में शुक्रवार की रात मामूली विवाद में बदमाशों ने ईंट से सिर पर मारकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। कूड़ेदान हटाने के विवाद में कांड को अंजाम दिया गया। मृतक स्व. धुरी महतो के 70 वर्षीय पुत्र रामाधीन प्रसाद हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित तेतरी देवी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के नाती मंदीप कुमार ने तीन को आरोपित कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
परिवार ने बताया कि सफाई कर्मियों ने कूड़ेदान को दूसरे स्थान पर रख दिया था। पड़ोसी पप्पू यादव बुजुर्ग पर कूड़ेदान हटाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करनेू लगा। पड़ोसियों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। रात में बदमाश घर आकर फिर से गाली-गलौज करने लगा। बुजुर्ग घर से बाहर निकलें तो ईंट से सिर पर मारकर उनकी हत्या कर दी।
राजगीर थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि तीन को नामजद कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक महिला को गिरफ्तार कर फरार की तलाश जारी है।

