• May 3, 2026 10:29 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पिस्टल-कट्‌टा व कारतूस संग बाइक सवार दो गिरफ्तार, जानें योजना…

ByReporter Pranay Raj

May 3, 2026

राज 

अस्थावां थाना पुलिस ने रविवार को रामी बिगहा मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को हथियार-कारतूस संग गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित मानपुर थाना क्षेत्र के करिंगापुर गांव निवासी राजकुमार राम का पुत्र नीतीश कुमार और उपेंद्र प्रसाद का पुत्र रंजन कुमार है।

नीतीश के पास से एक देसी पिस्टल, चार कारतूस एक मोबाइल बरामद व बाइक बरामद हुआ। इसी तरह रंजन के पास से एक कट्‌टा, चार कारतूस व एक मोबाइल बरामद हुआ। थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान दोनों हथियार-कारतूस संग पकड़ा गया। पूछताछ के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई जारी है।