राहुल रंजन की रिपोर्ट
सारे थाना अंतर्गत जाना गांव निवासी एक युवक की सात चाकू गोदकर सऊदी अरब के मक्का में हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक मो. टीपू सुल्तान हैं। टीपू अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। घर का चूल्हा जलाने के लिए वह सऊदी अरब में रहकर मजदूरी करता था। मौत की खबर आने के बाद रिश्तेदार शव लाने की तैयारी में जुट गए हैं। तीन साल पहले युवक सऊदी अरब के अरब गया था। जहां घटना हुई।
ग्रामीण साईद नेजामी ने बताया कि टीपू अरब में रहकर मजदूरी करता था। रूममेट यूपी निवासी एक युवक ने टीपू को चाकू गोदकर जख्मी कर दिया था। जख्मी का इलाज अस्पताल में चल रहा था। जहां दस दिनों के इलाज के बाद टीपू की मौत हो गई। काफी दिनों के बाद उसके मौत की खबर पहुंची। मौत की खबर पाकर बुजुर्ग माता-पिता में कोहराम मचा है। टीपू की सगाई सोहसराय निवासी एक युवती से हो चुकी थी। इसी साल उसकी शादी होने वाली थी। परिवार के लोग सात समंदर पार से टीपू के शव लाने की तैयारी में जुटे हैं।

