• August 15, 2026 9:05 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – वैशाख द्वादशी पर रामचंद्रपुर रेहटपर मोहल्ला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ रुद्राभिषेक, 29 अप्रैल को होगा अनुष्ठान का समापन

ByReporter Pranay Raj

Apr 28, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

शहर के रामचंद्रपुर बस स्टैंड के स्थित गली, रेहटपर मोहल्ला में वैशाख द्वादशी के अवसर पर भगवान शिव का भव्य रुद्राभिषेक श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न कराया गया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में का वातावरण भक्तिमय रहा।

वाराणसी से आए आचार्य दिवाकर पाठक, राजू पांडेय, पंकज पांडेय ने रुद्राभिषेक के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा एवं अन्य पूजन सामग्रियों से अभिषेक किया गया। भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर पुजारी धर्मेंद्र कुमार अकेला, सुनीता देवी और राहुल रंजन ने बताया कि यह चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान है, जिसकी शुरुआत विधि-विधान के साथ की गई थी। अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है,
इस अनुष्ठान का समापन 29 अप्रैल को हवन, पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा। समापन के दिन विशेष पूजा का आयोजन और भंडारा होगा ।

मौके पर अलख निरंजन, संकल्प कुमार, चुलबुल एवं आराध्या पटेल ने पूजा अर्चना में सहयोग किए।