• June 13, 2026 4:54 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने अधेड़ को मार दी गोली, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Apr 27, 2026

राज की रिपोर्ट 

सरमेरा थाना अंतर्गत ईसुआ गांव रविवार की देर शाम बदमाशों ने गोलीबारी की। जिसमें गांव के अधेड़ को गोली लग गई। बारातियों से साइड लेने के विवाद में घटना हुई। देखते विवाद उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्षों से मारपीट व रोड़ेबाजी होने लगी। इसके बाद गोलीबारी की जाने लगी। गोली एक ग्रामीण को लग गई। जिससे वह जख्मी हो गए। जख्मी 47 वर्षीय उदय साव को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाय गया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए विम्स रेफर कर दिया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने केस कराया। पुलिस ने दोनों पक्ष के दो आरोपित मुन्नू और दीपक उर्फ फेकू को गिरफ्तार कर लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि श्रवण पासवान के पुत्र की गांव से बारात निकल रही थी। वाहन के साथ डीजे भी जा रहा था। बाइक सवार मुन्नू बारात की गाड़ियों से साइड लेने का प्रयास कर रहे थे। उसी दौरान विवाद हुआ। जिसमें घटना हुई।
सदर डीएसपी-1 नूरुल हक ने बताया कि दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों पक्ष के दो मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। एहतियातन पुलिस गांव में नजर बनाए है।