• April 25, 2026 10:40 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पांच को काल ने लीला, जानें घटनाएं..

ByReporter Pranay Raj

Apr 25, 2026

राज की रिपोर्ट 

इसलामपुर थाना इलाके में शुक्रवार की देर शाम बाइक व साइकिल की  भिड़ंत  हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में जहानाबाद जिला के हुलसासगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी साइकिल सवार बुजुर्ग सत्यदेव प्रसाद और इसलामपुर के मुखर्जी नगर निवासी संतोष पंडित के पुत्र 25 वर्षीय अमरजीत कुमार हैं।

अमरजीत के परिवार ने बताया कि युवक की 30 अप्रैल को शादी थी। बाइक से वह बाजार जाने निकला था। उसी दौरान बाइक, साइकिल से टकरा गई। जिससे दोनों बाइक व साइकिल सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बाइक व साइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिवार के हवाले कर दिया गया।

गयाजी जिला निवासी महिला की मौत

इसलामपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के पास शुक्रवार की रात स्कॉर्पियो पलट गई। घटना में सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि, सात लोग जख्मी हो गए। सभी एक ही परिवार के हैं। मृतका गयाजी जिला के रघुई गांव निवासी रंजीत कुमार की 40 वर्षीया पत्नी संजू देवी हैं। सभी फतुहा से मुंडन कराकर लौट रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ।

ई-रिक्शा पलटने से महिला की मौत

बिंद थाना इलाके में शनिवार को ई-रिक्शा पलट जाने से महिला की मौत हो गई। जबकि, बेटी समेत तीन सवार जख्मी हो गए। मृतका शेखपुरा जिला के पुरनकामा गांव निवासी बलराम मांझी की 45 वर्षीया पत्नी जूनिया देवी हैं। जख्मीी बेटी मुस्कान, सवित्री देवी समेत तीन को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। परिवार ने बताया कि महला शादी में शामिल होने आईं थी। उसी दौरान हादसा हुआ।

लाश छोड़ ग्रामीण फरार

इसलामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को कुछ अज्ञात ग्रामीण एक बुजुर्ग का शव रखकर फरार हो गए। जिससे स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घंटों बाद मृतक की पहचान विष्णुपुर निवासी 71 वर्षीय विजय रविदास के रूप में हुई। मृतक की पत्नी लिखया देवी ने बताया कि उनके पति शादी में ढोल बजाने का काम करते थे। तीन दिन पहले कुछ लोग उन्हें ढोल बजाने ले गए थे। जिसके बाद नहीं लौटें। गांव के लोगों ने बताया कि पति की लाश अस्पताल में है। तब वह पहुंची। बुजुर्ग की मौत कैसे हुई, इस पर सस्पेंस बना है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।