राहुल रंजन की रिपोर्ट
दीपनगर थाना क्षेत्र के तकियापर मोहल्ला में पड़ोसी बदमाशों ने सब्जी विक्रेता दंपती को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट में दंपती जख्मी हो गए। घटना के बाद आरोपित ने दहशत फैलाने की मंशा सेे अपने घर की छत से फायरिंग किया। सूचना पाकर 112 आपात सेवा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जख्मी शंकर केवट और उनकी पत्नी मिंतू देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
जख्मी के पुत्र कुंदन कुमार ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पड़ोसी सिकंदर पासवान समेत तीन को आरोपित किया गया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।
जख्मी महिला ने बताया कि 25 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी है। आरोपित लगातार धमकी दे रहा था कि वह बेटी की शादी नहीं होने देगा। सुबह में वह पति के साथ रास्ते की सफाई कर रहे थे। उसी दौरान बदमाश दोनों की पिटाई करने लगा। गांव में दौड़ा-दौड़ाकर आरोपितों ने पीटा। मारपीट के बाद बदमाश ने अपने घर की छत से दो राउंड फायरिंग किया। दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपितों की गिरफतारी के लिए छापेमारी में जुटी है।

