राहुल रंजन की रिपोर्ट
हरनौत थाना अंतर्गत लोहरा गांव के महादलित टोला में शुक्रवार को नुकीला लोहा घोंप कर बच्चे की दोनों आंखें फोड़ दिया गया। घटना का आरोप दंपती व उनकी बेटी पर लगा है। खेलने के दौरान उनके बेटे की आंख में चोट लगी थी। इसी खुन्नस में दरिंदगी को अंजाम दिया गया।
जख्मी श्रवण तांती के 13 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार को सदर अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया था। पटना में डॉक्टरों ने हाथ खड़ा कर दिया। जहां से परिजन उसे लेकर गांव लौट आएं।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने मारपीट का केस कराया था। आंखों की रोशनी जाने के बाद पुलिस ने आरोपित मनोज तांती को गिरफ्तार कर लिया।
परिजनों ने बताया कि खेलने में एक बच्चे को चोट लग गई थी। जिससे आक्रोिशत हो उसके उसके परिवार ने नुकीला लोहा घोंपकर सन्नी की दोनों आंखें फोड़ दी। हरनौत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार की तलाश तेज है।

