• June 11, 2026 6:05 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डीएम-एसपी के नेतृत्व में जेल में घंटों रेड…

ByReporter Pranay Raj

Apr 17, 2026

राज की रिपोर्ट – 

दीपनगर थाना क्षेत्र के मंडल कारा में शुक्रवार को डीएम-एसपी के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। टीम में शामिल दर्जनों अिधकारी व सौ से अिधक सुरक्षा बलों ने जेल के चप्पे-चप्पे की जांच की। छापेमारी के दौरान टीम को कोई भी आपतिजनक सामान नहीं मिला। तीन घंटे बाद टीम खाली हाथ लौट गई।
सुबह चार बजे जेल के कैदी नींद में थे। उसी दौरान टीम छापेमारी को पहुंची। हलचल से कैदियों की नींद खुली। छापेमारी के दौरान डीएम कुंदन कुमार, एसपी भारत सोनी भी पहुंचे थे। डीएम ने जेल प्रशासन को सुरक्षा के बाबत आवश्यक निर्देश दिया। अिधकारियों ने बरामदगी के बाबत कुछ भी बताने से परहेज किया।