• July 28, 2026 11:34 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गेहुअन से ज्यादा जहरीला अंधविश्वास: गई किशोर की जान…

ByReporter Pranay Raj

Apr 13, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट –

इसलामपुर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी गांव में सर्पदंश के शिकार किशोर की मौत हो गई। ग्रामीणों की मानें तो सर्पदंश के बाद परिजन किशोर को अस्पताल ले जाने के बजाय उसका झाड़फूंक कराने लगें। इलाज के अभाव में किशोर की जान चली गई। घटना के बाद ग्रामीण कह रहे हैं गेहुअन से ज्यादा जहरील अंधविश्वास निकला। जो किशोर की जान ले लिया।
मृतक की पहचान मिंदर जमीदार के पुत्र अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब 2 बजे अर्जुन अपने पुराने घर में खटिया पर लेटा हुआ था। इसी दौरान उसी दाैरान सर्पदंश का शिकार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि परिजन किशोर को अस्पताल के बजाय डियामा गांव ओझा के पसा ले गए। जहां झाड़फूंक में समय बीत गया। जिससे किशोर की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोिषत कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।