• June 13, 2026 11:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुत्र की लाश मिलने पर पिता का आरोप , दोस्त ने नशे का ओवरडोज देकर की हत्या

ByReporter Pranay Raj

Apr 11, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट  

 दीपनगर थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव में शनिवार सुबह एक खंडहरनुमा मकान से 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संजय प्रसाद के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है, जो वीडियोग्राफी का काम करता था।

घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस को घटनास्थल से सिरिंज और एविल इंजेक्शन का खाली एम्पल मिला है। युवक के हाथ पर इंजेक्शन का निशान भी पाया गया है।

मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि उसके दोस्त ने घर से बुलाकर नशे का ओवरडोज देकर उसकी हत्या कर दी। परिवार के अनुसार, अभिषेक हाल के दिनों में गलत संगत में पड़कर नशा करने लगा था। शुक्रवार शाम एक दोस्त ने उसे फोन कर बुलाया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा और अगले दिन उसका शव बरामद हुआ।

थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अत्यधिक नशे से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।