• April 17, 2026 10:35 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मोबाइल झपट भाग रहे बदमाश की सड़क पर कुटाई….

ByReporter Pranay Raj

Apr 11, 2026

राज की रिपोर्ट 

लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर में शनिवार को बदमाश एक दंपती का मोबाइल झपटकर भाग रहा था। जिसे राहगीरों ने पकड़ लिया और उसकी कुटाई कर दी। दर्जनों लोग बदमाश पर लात-घूंसा बरसा रहे थे। आरोपित के पास से झपटा मोबाइल व करीब 11 सिम भीड़ ने बरामद किया। मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द सिम समेत बदमाश को कर दिया गया।

चश्मदीदों ने बताा कि बाजार समिति के पास दंपती खरीदारी कर रहे थे। उसी दौरान बदमाश महिला का मोबाइल झपटकर भागने लगा। जिसे राहगीरों पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि पीड़ित ने घटना की प्राथमिकी का आवेदन नहीं दिया। आरोपित नाबालिग है। पुलिस को केस करने के लिए साक्ष्य नहीं है। इस कारण रिहा करना पड़ेगा।