• April 18, 2026 3:50 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चोरी के मोबाइल ने बताया बदमाशों का पता, चार धराया, कारनामा जान हो जायेगे हैरान…

ByReporter Pranay Raj

Apr 10, 2026

राज की रिपोर्ट 

चोरी का मोबाइल चालू होते ही पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई। पुलिस ने शातिर चोर संग चार को गिरफ्तार कर लिया। शातिर किशनगंज िस्थत ससुराल में छिपा था। जहां से पकड़ा गया। उसके साथ तीन खरीदार भी धराया। जो चोरी का मोबाइल व लैपटॉप खरीदकर उसकी महंगे दामों में बिक्री करता था।
गिरफ्तार शातिर सोहसराय के महुआ टोला निवासी शाहनवाज आलम, खरीदार िशवपुरी निवासी रविंद्र कुमार, दीपनगर निवासी जितेंद्र कुमार और पावापुरी निवासी विवेक कुमार है। बदमाशों की निशानदेही पर 32 चोरी का मोबाइल व 6 लैपटॉप बरामद हुआ।

दिन में रेकी, अल सुबह चोरी

लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि शाहनवाज दिन में ई-रिक्शा चलाकर रेकी करता था। फिर सुबह की सैर पर निकलकर घरों से मोबाइल व लैपटॉप की चोरी करता था। अब तक वह 5-6 सौ से अिधक चोरी कर चुका है।

सर्विलांस पर था चोरी का मोबाइल
22 फरवरी को सदर अस्पताल कर्मी संदीप कुमार के पटेल नगर िस्थत घर का ताला तोड़कर मोबाइल, वाई-फाई राउटर लैपटॉप की चोरी हुई थी। चोरी हुए मोबाइल को सर्विलांस पर डाला गया था। चोरी का मोबाइल ऑन होने पर पुलिस पावापुरी निवासी विवेक तक पहुंची। उसने शाहनवाज से मोबाइल खरीदने की बात कही। इसके बाद शाहनवाज को उसके ससुराल किशनगंज से पकड़ा गया।