राज की रिपोर्ट
हरनौत थाना क्षेत्र के मुढ़ारी गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक कृष्ण कुमार को आठ दिनों तक फ्रॉडों ने डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 6.20 लाख की ठगी कर ली। पुलवामा अटैक में खाता से रुपया लेनदेन करने की बात कह बदमाशों ने बुजुर्ग को देशद्रोही बताकर ठगी किया। बदमाशों ने कहा कि आपके बैंक खाते का इस्तेमाल आतंकियों से रुपया लेनदेन में किया गया है। सभी खातों की जांच होगी। खाता जांच का झांसा देकर फ्रॉडों ने दो किस्तों पर 6.20 लाख का आरटीजीएस कराया। बदमाशों ने आठ दिनों तक रिटायर्ड कर्मी को डिजिटल अरेस्ट किए रहा।
आरोपों में रिटायर्ड कर्मी ने बताया है कि 31 मार्च को उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाला खुद को सीबीआई अिधकारी और जज बताते हुए कहा कि आप पर देशद्रोह का आरोप है। पुलवामा अटैक में आपकी संलिप्तता आई है। आपके बैंक खाते का इस्तेमाल आतंकियों से रुपया लेनदेन में किया गया है। इसके बाद उनसे फ्रॉड किया। शातिरों ने 31 मार्च से 7 अप्रैल तक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट में रखा गया। इस दौरान बदमाश 24/7 वर्चुअल सर्विलांस पर बुजुर्ग को रखे था। साइबर थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।
डीएसपी रावेन्द्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और मनी ट्रेल के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे मामलों में खासकर बुजुर्गों को निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल के जरिए गिरफ्तारी नहीं करती है। ऐसे कॉल से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

