• April 18, 2026 3:50 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – वार्ड पार्षद के भैंसुर और जदयू नेता आपस में भिड़े, जानें मामला …..

ByReporter Pranay Raj

Apr 9, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

परवलपुर थाना क्षेत्र के मर्दन बिगहा गांव में गुरुवार की सुबह भूमि-विवाद में वार्ड पार्षद के भैंसुर व जदयू नेता, समर्थकों के साथ आपस में भिड़ गये। जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी हुई। चार लोग जख्मी हो गये। एक को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर किया गया है। मारपीट व एक-दूसरे पर हमला करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो में दिख रहा है कि कई लोग एक खेत के पास एक-दूसरे से गुत्थगुत्था होकर मारपीट कर रहे हैं। कुछ लोग हाथों में डंडे लिये भी दिख रहा है। एक-दूसरे को गालियां भी देर रहे हैं। एक-दो लोग दोनों पक्षों को रोकने का प्रयास भी कर रहै हैं। । इस मामले में दोनों पक्षों ने 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।
जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप :
नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह की पार्षद निभा कुमारी के पति के बड़े भाई चितरंजन कुमार ने आरोप लगाया कि सुबह में वे गेहूं की फसल काट रहे थे। तभी जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार चंद्रवंशी अपने समर्थकों के साथ पहुंचें और मारपीट करने लगें। उन्होंने जदयू नेता पर कई आरोप लगाये हैं। इधर, जदयू नेता ने उनके आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वे बीच-बचाव का प्रयास कर रहे थे। जमीन का एकरारनामा उनके पास है। विरोधी पक्ष बेवजह अडंगा लगा रहा है।
18 डिसमील जमीन का है मामला :
सूत्रों की मानें तो नगर पंचायत में शामिल मर्दन बिहगा गांव में 18 डिसमील जमीन का मामला है। जमीन के एक ही टुकड़े का दो पक्षों ने एग्रीमेंट करा लिया है। इसी को लेकर विवाद हुआ है। एक तरफ से चितरंजन तो दूसरी तरफ से देवदत्त कुमार ने आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने आवेदन दिया है। मामले की जांच की जा रही है। स्थिति पर नजर है।