• June 13, 2026 12:03 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अनंत सिंह का चिरपरिचित अंदाज कहा- हम चाहते हैं निशांत बनें मुख्यमंत्री…

ByReporter Pranay Raj

Mar 25, 2026

राहुल रंजन – 

राजबल्लभ यादव के पुत्र की मौत पर मातमपूर्सी कर नवादा से लौटने में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह बुधवार को बिहारशरीफ के पूर्व नगर विधायक पप्पू खान के आवास पर पहुंचे।

मीडिया से बातचीत में श्री सिंह ने चिरपरिचित अंदाज में बताया कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। यह तो बनाने वाला जानें। हम चाहते हैं कि निशांत कुमार मुख्यमंत्री बनें। उनमें पिता का सब गुण है। पढ़े लिखे हैं। पिता की तरह सादगी से रहते हैं।

उनके नेतृत्व में बिहार का तेजी से विकास होगा। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कहा कि दिल्ली दूर नहीं है। बिहार से दिल्ली जाने में 30 मिनट का समय लगता है। नीतीश कुमार को केंद्र में रखकर बिहार की राजनीतिक होगी।
अनंत सिंह ने कहा नीतीश के राज्यसभा जाने के कारण अब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। अपने बेटे को चुनाव लड़ायेंगे।
लाव-लाश्कर संग अनंत सिंह पहुंचे थे। जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।