राहुल रंजन –
हिलसा थाना क्षेत्र के बाईपास के रविवार की सुबह टहलने निकलने युवक के सीने में बदमाशों ने गोली मार दी। जख्मी बेलवाबाग गांव निवासी नंदलाल यादव के 35 वर्षीय पुत्र भूषण यादव जमीन की खरीद बिक्री का काम करते हैं। इसी थाना इलाके में बदमाशों ने शनिवार की रात पोकलेन चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
लोगों ने बताया कि भूषण यादव सुबह टहलने निकले थे। उसी दौरान पूर्व से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी। बदमाशों की संख्या तीन बताई जा रही है। ग्रामीण जख्मी को समीप के निजी क्लिनिक ले गए। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। युवक पटना के निजी क्लिनिक में इलारत हैं।
हिलसा डीएसपी शैलजा ने बताया पुलिस जख्मी के फर्द बयान लेने का प्रयास कर रही है। जमीन विवाद में घटना का अंदेशा है। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।

