• June 13, 2026 3:26 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा : रिश्वत लेते महिला पदािधकारी गिरफ्तार, जानें कौन बना निगरानी का शिकार ..

ByReporter Pranay Raj

Mar 20, 2026

राहुल रंजन : 9334160742 

निगरानी विभाग की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नगरनौसा प्रखंड की पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) अनुष्का कुमारी को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई खपुरा गांव निवासी अजय कुमार की शिकायत के आधार पर की गई।

बताया गया कि अजय कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि पंचायत समिति द्वारा गांव में छठ घाट सीढ़ी निर्माण के लिए योजना अनुशंसित की गई है, लेकिन उसे आगे बढ़ाने और कार्य शुरू कराने के एवज में बीपीआरओ द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत कार्रवाई करते हुए महिला पदाधिकारी को 12 हजार रुपये घूस लेते हुए धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें अपने साथ लेकर आगे की पूछताछ में जुट गई है।

निगरानी अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और आरोपी पदाधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।