• June 11, 2026 5:49 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पेट्रोल पंप मालिक बनाने का झांसा दे करता था ठगी, पांच धराया…

ByReporter Pranay Raj

Mar 18, 2026

राज – 

कतरीसराय थाना पुलिस ने सकतरपुर और गोरैया बिगहा गांव में छापेमारी कर 05 साइबर फ्रॉडों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह पेट्रोल पंप का मालिक बनाने का झांसा देकर ठगी करता था। कई राज्य के लोगों को गिरोह निशाना बना चुका था। कार्रवाई राजगीर डीएसपी के नेतृत्व में हुई।

गिरफ्तार आरोपितों में कतरपुर निवासी स्व. राजकुमार प्रसाद का पुत्र शुभम कुमार उर्फ हिमांशु, बजराचक निवासी राजकुमार प्रसाद का पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ अंजनी, गोरैया बिगहा निवासी अरविंद कुमार का पुत्र आदित्य राज उर्फ जेपी, अिखलेश कुमार का पुत्र अमित कुमार और सरमेरा के अहियापुर निवासी प्रीतम कुमार का पुत्र पियूष कुमार उर्फ अंजनी शामिल है। फ्रॉडों के पास से 13 मोबाइल, 4 फर्जी सिम कार्ड व8 अन्य सामान बरामद हुआ।
एसपी के आदेश पर चल रहा अिभयान
डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर अिभयान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। उसी के तहत कतरपुर और गोरैया बिगहा में छापेमारी कर पांच साइबर फ्रॉडों को गिरफ्तार किया। गिरोह पेट्रोल पंप का एजेंसी देने का झांसा देे ठगी करता था।
छापेमारी टीम में गिरियक इंस्पेक्टर सुमंत कुमार, कतरीसराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जमादार मनीष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रूदल पासवान, संजय दास समेत अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल थे।