राहुल रंजन
उत्पाद विभाग की टीम ने परवलपुर थाना क्षेत्र के अस्तुपुर गांव में नशे की खेती का खुलासा किया। 10 कट्ठा से अिधक रकबे में अफीम की फसल लहलहा रही थी। उत्पाद व पुलिस की टीम ने फसलों को ट्रैक्टर से नष्ट कर दिया। कार्रवाई के लिए हिलसा एसडीओ ने पंचायत सचिव मनाेरंजन कुमार को दंडािधकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया था।
उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन ने बताया कि अस्तुपुर गांव में अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिली थी। ड्रोन उड़ाकर सूचना का सत्यापन किया गया। इसके बाद कार्रवाई हुई। कार्रवाई में स्थानीय थाना पुलिस भी थी।
कौन-कौन बना आरोपित
सिया महतो का पुत्र नीतीश उर्फ तुलसी, चंदन महतो का पुत्र अमीर, बरधु महतो का पुत्र नरेंद्र महतो, वीरेंद्र महतो, द्वारिका महतो का पुत्र अजय महतो, ईश्वर महतो का पुत्र सत्येंद्र महतो, किशोरी महतो का पुत्र अरुण महतो।

