• August 15, 2026 4:12 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खंधा में ठगी की दुकान चलाते दो गिरफ्तार, राजगीर पुलिस…

ByReporter Pranay Raj

Mar 11, 2026

राहुल रंजन 

राजगीर थाना पुलिस ने मंगलवार को धर्मपुरा गांव के खंधा में कार्रवाई कर ठगी की दुकान चलाते दो साइबर फ्रॉडों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश नवादा जिला के नारदीगंज थाना क्षेत्र के रामे गांव निवासी मकसूदन मिस्त्री का पुत्र दिनेश मिस्त्री और राजगीर के बड़ी बेलौर निवासी मनाज मिस्त्री का पुत्र कृष्ण कुमार है।
मौके से चार मोबाइल, 3 एटीएम कार्ड, 4 पासबुक, 1 बाइक और 3 फर्जी वाउचर जब्त हुआ।

राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि सुनसान इलाके में बैठकर कुछ बदमाश ठगी करता है। जिसके बाद छापेमारी की गई। जब्त मोबाइल वििभन्न तरीकों से ठगी का साक्ष्य मौजूद है। छापेमारी में राजगीर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रमण कुमार, दारोगा पप्पू कुमार सिंह, जमादार अमित कुमार समेत अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल थे।