• June 12, 2026 7:14 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – ताला काट गैस एजेंसी संचालक के घर लाखों की चोरी…

ByReporter Pranay Raj

Mar 6, 2026

राहुल रंजन 

सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर संगतपर धोबी टोला में बदमाशों ने गैस एजेंसी संचालक के घर का ताला काटकर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। बदमाश सोने-चांदी का जेवर ले गया। जिसकी अनुमानित कीमत आठ लाख से अिधक बताई जा रही है।

व्यवसायी अनूप कुमार ने बताया वे परिवार के साथ पटना में रहते हैं। ग्राउंड फ्लोर पर किराएदार रहते हैं। किराएदार होली में अपने घर चले गए थे। बदमाशों ने ताला तोड़कर उनके प्रथम तल्ले के फ्लैट में चोरी कर ली। सोने-चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामानों की चोरी हुई। जिसकी अनुमानित कीमत आठ लाख से अिधक है। पड़ोसियों से ताला काटे जाने की खबर पाकर वह पटना से लौटें। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।