राज –
सोहसराय थाना पुलिस ने सोहडीह के समीप फोरलेन पर कार्रवाई कर एक बदमाश को कट्टा-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। बदमाश आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में था। पकड़ा गया आरोपित लोहगानी मोहल्ला निवासी भोला यादव का पुत्र लव कुमार उर्फ सन्नी है। बदमााश के पास से एक कट्टा व 10 कारतूस बरामद हुआ।
सोहसराय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि फोरलेन पर एक बदमाश बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। तलाशी लेने पर उसके पास से एक कट्टा, 10 कारतूस व 1300 नगदी बरामद हुआ। आरोपित बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में था। पूर्व से बदमाश पर नगर और सोहसराय थाना में रंगदारी मांगने, आर्म्स एक्ट का दो केस दर्ज है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के अलावा जमादार मो. असलम, आरक्षी आसिफ एकबाल, राजकुमार, राजाराम कुमार शामिल थे।

