• February 25, 2026 7:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किए गए जयराम सिंह, सांसद ने कहा- गरीबों की आवाज थे…

ByReporter Pranay Raj

Jan 20, 2026

राज 

प्रथम पुण्यतिथि पर दिवंगत जयराम सिंह शिद्दत से याद किए गए। इस मौके पर मंगलवार को बेरौटी गांव में पुण्यतिथि श्रद्धा सम्मान सभा का आयोजन किया गया। सभा का उद्घाटना नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया। सांसद के हाथों जिले के वरीय पत्रकारों, समाजसेवियों , चिकत्सकों को सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम की शुरूआत दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई।

सांसद ने कहा कि स्व. जयराम सिंह ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। वह गरीबों की आवाज थे। उनका सरल स्वभाव, निस्वार्थ सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

इस मौके पर चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टर पुरुषोत्तम उमाकांत, डॉक्टर विभाष प्रियदर्शी, शिक्षा के क्षेत्र में प्रोफेसर विनीत लाल, अविनाश गिरी, राजनीति के क्षेत्र में डॉक्टर आशुतोष कुमार, डॉक्टर धनंजय कुमार देव और मीडिया कर्मियों को उनके बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ राजनीकांत सिन्हा , अमितेश कुमार, नितेन्द्र कौशिक, कुणाल दीप, आदित्य कुमार, विकास गौतम, सुमित कुमार, रबिश कुमार, गोपाल कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।