• February 25, 2026 7:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आशा कर्मी संग क्लिनिक संचालक गिरफ्तार, जानें मामला…

ByReporter Pranay Raj

Jan 18, 2026

राहुल रंजन 

थरथरी थाना पुलिस ने वर्ष 2021 के एक केस में फरार चल रहे निजी क्लीनिक संचालक और आशा कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। प्रसूता की मौत के बाद दोनों पर केस दर्ज दर्ज हुआ था। गुप्त सूचना पर पांच सालों बाद पकड़े गए।
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि न्यू आर्य नर्सिंग होम के संचालक विद्यानंद व आशा कर्मी विभा देवी को गिरफ्तार किया गया है। विभा देवी ने बहला-फुसलाकर एक प्रसूता को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके कारण प्रसूता की मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजनों ने केस कराया था। केस दर्ज होने के बाद से दोनों फरार हो गए थे। गुप्त सूचना पर पकड़े गए।