राज – 9334160742
बिहार थाना क्षेत्र के पक्की तालाब मोहल्ले में सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को घर से बुलाकर हत्या करने के बाद शव को घर के समीप दफना कर दिया। गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर पुलिस शव बरामद की। मजिस्ट्रेट की तैनाती दफन शव को भूमि से निकाला गया। मृतका मखदूमबाग निवासी फजल खान की 20 वर्षीया पत्नी सोनम दो बच्चों की मां थीं। गिरफ्तार आरोपित जिशान और उसका दोस्त है।
पति ने बताया कि 10 जुलाई से पत्नी गायब हो गई थीं। बच्चों से पता चला कि पड़ोसी जिशान पत्नी को बुलाकर ले गया था। जिसके बाद से वह नहीं लौटी। खोजबीन करने पर पत्नी का पता नहीं चला। तब उन्होंने घटना की शिकायत थाना में किया। पुलिस जिशान से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल की। बदमाश ने गला दबाकर पत्नी की हत्श कर शव को अपने घर के पास दफन कर दिया था।
थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पिछले एक साल से दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही मकान में किरयाा पर रहहते थे। पति से छिपकर महिला युवक से मिली थीं। गुरुवार को वह घर के पीछे युवक से मिलने गई थी। जहां वह युवक से रुपए की मांग करने लगी। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।
आक्रोशित हो महिला डंडे से युवक की पिटाई करने लगी। तब युवक ने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को जमीन में दफन कर दिया। गिरफ्तार आरोपित की निशानेदही पर मजिस्ट्रेट की तैनाती में दफन शव जमीन खोदकर निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

