• September 29, 2026 11:31 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लग्जरी कार से पिस्टल-कारतूस संग तीन गिरफ्तार, जानें क्या थी योजना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 15, 2025

अवतार – 9334160742 

सोहसराय थाना पुलिस ने रविवार की सुबह सोह चौक के समीप वाहन जांच के दौरान लग्जरी कार से हथियार-कारतूस बरामद करते हुए तीन सवारों को गिरफ्तार कर लिया। हथियार बरामद होने पर पुलिस ने ब्लैक कलर की एक्सयूवी को जब्त कर लिया।

सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में बैठे युवकों के पास से एक पिस्तौल, दो खाली मैगजीन, एक कट्टा और 10 जिंदा कारतूस, 10905 रुपया नगदी और चार मोबाइल बरामद हुआ।

गिरफ्तार बदमाशों में नगर थाना क्षेत्र के अम्बेर निवासी स्व. अरविंद प्रसाद का पुत्र पवन कुमार, गोपालगंज जिला के कुचायकोटथाना क्षेत्र के पांडेय टोला सांसामुसा निवासी लोकनाथ पांडेय का पुत्र कुणाल पांडेय उर्फ अंकित सिंह और मानपुर थाना क्षेत्र के तेतरावां गांव निवासी अश्विनी कुमार का पुत्र शुभम राज शामिल है। वर्तमान में कुणाल पश्चिम बंगाल के कोलकाता और शुभम टिकुलीपर मोहल्ला में रह रहा था। तीनों हथियार लेकर चंडी में एक विवादित भूमि पर कब्जा करने निकला था। उसी दौरान पकड़ा गया। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष राजमणि, दरोगा मनीष कुमार, गौरी शंकर ठाकुर, पीटीसी विनीत कुमार, सुनील कुमार और राजकुमार शामिल थे।