• November 20, 2025 5:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – भाग रहे दो युवकों को पकड़ी पुलिस, जांच में निकला शातिर…

ByReporter Pranay Raj

May 15, 2025

राज – 9334160742 

लहेरी थाना पुलिस ने देवीसराय में कार्रवाई कर दो साइबर फ्रॉडों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश नूरसराय के कठनपुरा गांव निवासी राज किशोर साव का पुत्र अजीत कुमार, संजय पासवान का पुत्र अविनाश कुमार शामिल है। उनके पास से 32 एटीएम कार्ड, 6 पासबुक, 7 मोबाइल, 4500 नगदी और 10 ग्राम गांजा बरामद हुआ। अविनाश पर पूर्व से लहेरी और नगद थाना में एक-एक केस दर्ज है। जिसमें करीब आठ लाख के ठगी का आरोप है।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि पुलिस देवीसराय के पास गश्ती कर रही थी। पुलिस को देखकर दो युवक ई रिक्शा पर सवार हो भागने लगा। संदेह होने पर खदेड़कर दोनों को पकड़ा गया। तलाशी लेने उनपके पास से ढेरो एटीएम कार्ड, मोबाइल, गांजा व अन्य सामान बरामद हुआ। बरामद सिम की जांच करने पर दो युवक के साइबर फ्रॉड होने का खुलासा हुआ। अविनाश पर पूर्व से दो केस दर्ज है। जिसमें आठ लाख के ठगी का आरोप है।