• November 24, 2026 12:51 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – छठ घाट पर लगा नर्तकियों का ठुमका, जांच में जुटी पुलिस …

ByReporter Pranay Raj

Nov 9, 2024

राज – 9334160742 

सिलाव थाना क्षेत्र के रामनगर छठ घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर भोजपुरी फुहड़ गानों पर बार बालाओं का डांस कराया गया। बार बालाओ के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में फुहड़ गानों पर नर्तकियां अश्लील अंदाज में ठुमका लगा रही हैं।

बताया जा रहा है कि वार्ड संख्या 3 के वार्ड पार्षद वीरेश यादव द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान नगर विकास मंत्री नितीन नवीन की तस्वीर के साथ छठ पूजा के शुभकामना का बैनर लगाया गया था। कार्यक्रम से पुलिस बेखबर थी।
थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि वीडियो मिला है। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड पार्षद द्वारा किया गया था। कार्यक्रम की प्रशासनिक अनुमति नहीं लीगई थी। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।