• June 7, 2025 9:45 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – विधवा को पिस्टल की नोंक पर बंधक बना घर में लूट…

Nov 4, 2024

राज – 9334160742 

रहुई थाना क्षेत्र के इतासंग गांव में रविवार की रात चार बदमाशों ने पिस्टल की नोंक पर विधवा को बंधक बना घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। लुटेरे 70 हजार नगदी व जेवर लूटकर ले गया। जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख से अधिक बताई जा रही है। घटना के बाद महिला किसी तरह खुद को बंधन से मुक्तकर शोर मचाई। तब लूट का पता पड़ोसियों का चला। लूट स्व.मनोहर प्रसाद की पत्नी किरण देवी के घर में हुई। महिला सत्संग कर अपना जीवन यापन करती हैं।

महिला ने बताया कि रात में वह घर में अकेली थी। सिर में स्पर्श होने का अहसास होने पर उनकी आंख खुली। सिर के पास दो बदमाश पिस्टल सटाए था।, दो सामने खड़ा था। बदमाशों ने मारपीट कर हाथ-पैर बांध व मुंह में कपड़ा डाल बंधक बना लिया। इसके बाद घर में लूटपाट किया।

सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई। बंधक बनाकर 70 हजार नगदी व चांदी का जेवर व सिक्का लूटकर बदमाश ले गया। मौके पर डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीम को बुलाया गया।