• February 25, 2026 10:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने बुजुर्ग को मारी गोली, पुलिस का फायरिंग से इंकार…

ByReporter Pranay Raj

Oct 2, 2024

राज – 9334160742 

मानपुर थाना क्षेत्र के गोरैया गांव में बदमाशों ने मारपीट कर बुजुर्ग को जख्मी कर दिया। जख्मी 60 वर्षीय किशोर यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बुजुर्ग गोली मारने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि, पुलिस फायरिंग से इंकार करते हुए मारपीट में जख्मी होना बता रही है।

जख्मी के परिवार ने बताया कि पड़ोसी के घर की बिजली गुल गई थी। वह ट्रांसफार्मर के पास तार पर लाठी मार रहा था। बुजुर्ग के पुत्र ने तार पर लाठी मारने का विरोध किया। जिससे आक्रोशित हो बदमाशों ने मारपीट कर बुजुर्ग व उनके पुत्र को जख्मी कर दिया। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी बुजुर्ग हथेली में गोली मारने का आरोप लगा रहे हैं। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि बुजुर्ग मारपीट में जख्मी हुए हैं। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।