• November 20, 2025 6:24 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गोदाम में भीषण अगलगी, 45 लाख की संपत्ति स्वाहा…

ByReporter Pranay Raj

Jul 14, 2024

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना अंतर्गत साठोपुर स्थित विकास ट्रेडर्स नामक नारियल और मूंगफली की गोदाम में शनिवार की रात भीषण अगलगी हो गई। घटना में 45 लाख की नारियल और मूंगफली जलकर खाक हो गई। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की लपटें इतनी विकराल थी कि स्थानीय लोगों ने उस पर काबू पाने का साहस नहीं किया। मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। तब तक गोदाम का सामान खाक हो चुका था।

संचालक विकास कुमार ने बताया रात 12 बजे मोहल्ले वासियों ने आग की लपटे और धुंआ निकलता देख उन्हें कॉल किया। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से घटना का अंदेशा है। अग्निकांड में 45 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ। आने वाले त्योहारों में बिक्री करने के लिए नारियल व मूंगफली लाए थे।

पीड़ित ने अग्निशमन कर्मी पर देर से पहुंचने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। अग्निशमन आग पर काबू पाया।