• June 13, 2026 10:52 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पति के अवैध संबंध से आहत पत्नी ने उठाया खतरनाक कदम….

ByReporter Pranay Raj

Jul 14, 2024

सूरज – 7903735887 

बेन थाना अंतर्गत कोलुआ गांव में शनिवार की रात महिला ने कीटनाशक खाकर खुदकुशी कर ली। घटना का कारण पति का अवैध संबंध बताया जा रहा है। मृतका धर्मवीर कुमार की 24 वर्षीय पत्नी आशा कुमारी है।

मायके के परिजनों ने बताया कि पति का गांव की एक युवती से अवैध संबंध था। जिसका आशा विरोध करती थी। रात में इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद पति घर से निकल गया। इधर, आशा ने कीटनाशक खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों की नजर गई तो उसे अस्पताल लाएं। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विकेश कुमार ने बताया कि घटना का कारण पति का अवैध संबंध बताया जा रहा है। लिखित शिकायत पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी