• November 20, 2025 6:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मेयर-उप मेयर: क्या हुआ तेरा वादा?, घंटे भर की बारिश में तैरने लगा शहर…

ByReporter Pranay Raj

Jul 3, 2024

राज – 7903735887 

गर्मी से राहत देने वाली मानसून की बारिश से नागरिक परेशान हो गए। एक घंटे की बारिश में शहर तैरने लगा। सड़क पर बने गड्‌ढ़े व मिट्‌टी की कीचड़ के कारण साइकिल व बाइक सवार गिरने लगे। जिससे दर्जनों लोग जख्मी हो गए। बारिश ने स्मार्ट सिटी की हकीकत बयां कर दी।
नागरिक मेयर-उप मेयर से सवाल कर रहे हैं कि चुनाव में किए गए वायदे का क्या हुआ। जिसमें शहर को सुविधाओं से लैस करने का दावा किया गया था।
स्मार्ट सिटी के तहत शहर के कई इलाके में काम कराया जा रहा है। जिससे नालियां बंद हो गई है। पानी का निकास अवरूद्ध है। बारिश होने पर पानी सड़क पर बहने लगा। कई मोहल्ले के घरों में पानी घुस गया। कुछ स्थानों पर सड़क तालाब सा दिखने लगी।
शहर के भैंसाुसर, धनेश्वर घाट, पुलपर, रामचंद्रपुर, सोहसराय, बड़ी पहाड़ी समेत अन्य इलाके की सड़कों पर पानी जमा रहा। स्मार्ट सिटी के नागरिक नाले के पानी में चलने को विवश दिखे।
शहर वासियों ने बताया कि स्मार्ट सिटी का काम पूरा होने पर शहर की सूरत कैसी होगी यह भविष्य बताएगा। वर्तमान स्थित बुरा है। पहले दूरभाष तिराहा पर जल जमाव होता था। अब पूरे मार्ग में है। मानसून आने के पहले जलनिकासी की तैयारी पूरी नहीं की गई। जिसका खामियाजा नागरिक भुगत रहे हैं।