• April 18, 2026 11:22 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लग्जरी कार से आया था शराब खेप पहुंचाने, जाने कैसे धराया…

ByReporter Pranay Raj

Jul 3, 2024

सूरज – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस ने मंगलवार की देर रात प्रोफेसर कॉलनी में छापेमारी कर अंग्रेजी शराब लोड लग्जरी कार जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया चालक हरनौत थाना क्षेत्र के पचौरा गांव निवासी जितेंद्र कुमार है। उसके पास से एक माेबाइल बरामद हुआ। कार की डिक्की में बने तहखाना व सीट के नीचे से पुलिस 12 कार्टन  (105 लीटर) शराब बरामद की।

थानायक्ष रामशंकर सिंह ने बताया कि रात 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कार सवार धंधेबाज हरनौत से शराब की डिलिवरी देने आया है। जिसके बाद पुलिस टीम छापेमारी की। कार की डिक्की में बने तहखाना व सीट के नीचे से पुलिस शराब खेप बरामद की। पकड़ा गया धंधेबाज खुद को चालक बता रहा है। पूछताछ के आधार पर पुलिस सप्लायर व अन्य धंधेबाजों की तलाश में जुट गई है। छापेमारी टीम में दारोगा जितेंद्र कुमार, प्रशिक्षु दारोगा गौरव कुमार सिंह, तौकीर खान, पवन कुमार, जमादार राकेश कुमार सिंह, दिनेश कुमार यादव, आरक्षी गौरव कुमार, अमन कुमार, सोनू कुमार, सविता कुमारी, सुरेंद्र कुमार शामिल थे।