• November 20, 2025 6:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 9 ट्रैक्टर जब्त कर राजगीर पुलिस की सात को गिरफ्तार, जानें कार्रवाई

ByReporter Pranay Raj

Jun 23, 2023

राज – 7903735887 

राजगीर थाना पुलिस ने शुक्रवार को इलाके में कार्रवाई कर अवैध बालू भंडारण में लगे 9 ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुश्ताक अहमद ने बताया कि चालक व मालिक पर केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।
इसी तरह पुलिस ने में कार्रवाई कर चार धंधेबाज व तीन शराबी को गिरफ्तार कर लिया। किला मैदान से एक लीटर शराब के साथ आदर्श कुमार, मो. नौशाद, बेलौआ से 2 लीटर शराब के साथ मंती देवी, रूबी देवी को पकड़ा गया। इसी तरह शराबी उमेश कुमार, कुंदन कुमार और राहुल कुमार को पकड़ा गया। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि शराबी और धंधेबाजों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।