• April 18, 2026 11:19 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खेल रहे बच्चे की चली गई जान….

ByReporter Pranay Raj

Feb 2, 2022

आशीष – 7903735887 

तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के पूना गांव में बुधवार को नदी में डूबकर बच्चे की मौत हो गई। मृतक रमेश चौहान का 3 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार है। बच्चा नदी किनारे खेल रहा था। उसी दौरान पैर फिसलने से हादसा हुआ। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।
परिवार ने बताया कि बच्चा नदी किनारे खेल रहा था। उसी दौरान पैर फिसलने से नदी में गिरकर डूब गया। कुछ देर बाद परिवार को इसकी भनक लगी। तब उसकी खोजनबीन की जाने लगी। नदी से बच्चे की लाश मिली। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।